जिलाधिकारी ने छात्रों के साथ मनाया ग्लोबल हैंडवाश डे
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने सरैया गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैया भाग (1) में पहुंचकर ग्लोबल हैंडवॉश डे बच्चों के साथ मनाया। विद्यालय में मौजूद बच्चों को समय-समय पर अपने हाथों को अच्छी तरह से धोने के तौर तरीके बताते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। साथ ही साथ स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया। छात्रों द्वारा स्वच्छता पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई जिसका जिलाधिकारी ने अवलोकन कर बच्चों को सराहा। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर कृष्ण दत्त पाण्डेय, प्रधानाचार्य उमाशंकर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












