अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को 62 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय तथा आरक्षी विमलेश द्वारा जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल निवासी डांडी अहिरान मजरा चुरेह केसरुवा को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी प्रकार सरधुवा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक शिवमणि मिश्रा, सत्यम पति त्रिपाठी, दिनेश पांडेय तथा आरक्षी बब्बू राजा, अमित सिंह, महिला आरक्षी शिल्पी विद्रोही द्वारा शिवपाल पुत्र देव कुमार निवासी ग्राम विलास को 42 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










