दो बाइकों के टक्कर 5 लोग घायल
तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी जमालापुर अंतर्गत यादव नगर बाजार में दो बाइक के आपस में जोरदार टक्कर होने से पांच लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर चौकी जमालापुर पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को एंबुलेंस के सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भिजवाया। बताया जाता है कि जमालापुर की तरफ से तेज रफ्तार में बुलेट बाइक सवार 3 व्यक्ति तेजी से रामपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही यादव नगर बाजार में पहुंचे। बाजार में रोड क्रॉस करते हुए सीडी डीलक्स बाइक सवार सामने आ गया। जैसे ही दोनों आपस में जोरदार टक्कर लिए दोनों की बाईकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बुलेट बाइक पर सवार सोनू सिंह पुत्र शारदा सिंह, रोहित सिंह पुत्र विक्रम सिंह, शौर्य सिंह पुत्र भारतेंदु सिंह ग्राम हथेरा थाना नेवढ़िया और ईश्वर कुमार पुत्र सताई राम ग्राम गंधौना और मंतोष पिता राममिलन बुरी तरह से घायल हो गये। जोरदार टक्कर होने के बाद बाजारवासी मौके पर पहुंचे जो पुलिस का अवगत कराते हुये प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA












