सिंधोरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अखिलेश गुप्ता
सिंधोरा, वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में थाना सिंधोरा पुलिस ने धारा 363, 366, 376,5 06 भादंवि व ¾ पॉक्सो एक्ट के विवेचना उपरान्त प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल साहनी उर्फ विक्की साहनी पुत्र सुग्रीव साहनी पता ग्राम कल्याणपुर थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार को कैण्ट रेलवे स्टेशन वाराणसी के पास से गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को थाना सिन्धोरा पुलिस टीम द्वारा 12 सितम्बर को पूर्व में ही बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रणजीत सिंह, का0 अजय वर्मा, का0 ओम प्रकाश सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













