एसपी ने रामलीला का किया शुभारम्भ
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा ने थाना सम्मनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरेमनपुर में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन कर कार्यक्रम में भाग लिया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने भगवान श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके आदर्शो पर चलकर हम सब एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज के समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसार करने की जरूरत है जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













