HomeTrendingसपाजनों ने धूमधाम से मनायी मुलायम सिंह यादव की जयन्ती

सपाजनों ने धूमधाम से मनायी मुलायम सिंह यादव की जयन्ती

  • सपाजनों ने धूमधाम से मनायी मुलायम सिंह यादव की जयन्ती

  • मरीजों के वितरित किये गये फल, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जनपद में जिला समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम हुआ। जयंती अवसर पर प्रातः 8 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल वितरित कर श्रद्धेय नेता जी के सामाजिक सरोकारों एवं गरीब,कमजोर तथा जरूरतमंद वर्गों के प्रति उनके संवेदनशील दृष्टिकोण को याद किया गया। फल वितरण में सहयोग वीरेंद्र गुप्ता बाबू ने किया। इसके बाद बिजलीखेड़ा स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन संघर्ष, राजनीतिक योगदान एवं समाजवादी विचारधारा पर गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने नेता जी के संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, गरीबों एवं पिछड़ों के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। और यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने अपने कार्यालय में खिचड़ी भोज कराया और कई जगह दीवारी कार्यक्रम संपन्न हुआ,आज दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय नेता जी का जीवन सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, समानता एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश सचिव मुमताज अली, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा प्रमोद गुप्ता, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, सुमन दिवाकर, इमरान अली राजू, विजय करण यादव, शमीम बांदवी, रामलाल प्रजापति, महेंद्र सिंह वर्मा, राजा भैया वर्मा, अशोक गौर, दिलीप पटवा, भूपत यादव, दिनेश यादव, कमल पाल, अवध पटेल, उर्मिला वर्मा, निशा वर्मा, शगुफ्ता सिद्दीकी, प्रिंसु पटेल, आमिर खान मन्नी, मुलायम यादव, गोरे लाल वर्मा, शनि रशनिया, अशोक पांडेय, विकास सिंह, रोहित कुशवाहा, विवेक बिंदु तिवारी, दिनेश गुप्ता, नासिर खान, मुशीर फारूकी, निलेश श्रीवास, अमित गुप्ता, मनीष, राजन चंदेल, पुरुषोत्तम गुप्ता, रहीस खान, महेंद्र यादव, जुगुल जाटव, आदिल हुसैन, सुरेश कश्यप, आरके समुद्र, कुतैबा जमा, अंकित दिवाकर, योगीराज मिश्रा, शाहिद बेग चांद, बउआ परिहार, मुश्ताक अहमद, नेतराम वर्मा सहित तमाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया।

 

 

 

 

Must Read