महा ग्रापए के कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कैंप कार्यालय गाजीपुर में आवश्यक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री उग्रसेन सिंह ने किया। बैठक में आगामी प्रांतीय सम्मेलन कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
संगठन में मुख्य रूप से प्रांतीय सम्मेलन को लेकर 3 सितंबर को संगठन की सर्वसम्मति से सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में कराने का फैसला लिया गया। सारे सदस्यगण की सहमति इस पर ली गई।
वहीं संगठन की मजबूती को देखते हुए रिक्त मंडल अध्यक्ष पद पर चयन करते हुए वेद प्रकाश पांडेय को एसोसिएशन का मंडल अध्यक्ष पद पर चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में तहसील जखनिया के तहसील अध्यक्ष पद पर भगवान दास को नियुक्त किया गया। सदर तहसील से कमलेश कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसी क्रम में रिजवान अंसारी को जखनिया तहसील का महामंत्री मनोनीत किया गया। आनंद प्रजापति को गाजीपुर जिले का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरि नारायण यादव, प्रदेश संगठन मंत्री उग्रसेन सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजीत विक्रम यादव, शिव प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला मंत्री गुड्डू सिंह यादव, प्रदेश संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य अजीत मोदनवाल, भैया लाल उर्फ़ गुलाब समेत सभी सम्मानित पदाधिकारी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













