HomeTrendingखाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन...

खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन में शूआट्स अग्रणी

  • खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन में शूआट्स अग्रणी

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शूआट्स) प्रयागराज के प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा हरिद्रा फूड सेफ्टी एश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड एवं कल्पोम यूनिटी फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य खाद्य स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, गुणवत्ता आश्वासन तथा खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता को बढ़ावा देना था। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता संबंधी मानकों को अपनाने, उनका पालन करने तथा समाज में इनके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की आयोजन समिति में प्रो. अजय सिंह (संयोजक), डॉ. आरएन शुक्ला (सह-संयोजक), डॉ. आदित्य लाल (आयोजन सचिव) तथा डॉ. हेना इम्तियाज (सह-आयोजन सचिव) शामिल रहे।

 

 

 

 

Must Read