HomeTrendingछठ पूजा के लिये घुटने भर पानी में घुसकर हुई साफ—सफाई

छठ पूजा के लिये घुटने भर पानी में घुसकर हुई साफ—सफाई

  • छठ पूजा के लिये घुटने भर पानी में घुसकर हुई साफ—सफाई

  • छठ पूजा घाट ध्वस्त होने पर सदस्यों ने जतायी चिन्ता

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। श्री श्री सूर्य देव मंदिर छठ पूजा कमेटी के सदस्य दोपहर 12 बजे से मानसरोवर तालाब की साफ सफाई छठ पूजा के लिए की चारों सेक्टर की सफाई की गई जिसमें छठ पूजा घाट जो काफी ध्वस्त हो चुके हैं, ब्रती लोगों को पूजा करने में पूजा घाट कम पड़ जाएगी। तालाब में से सबसे ज्यादा गंदगी शराब की बोतल गिलास पन्नी तथा पूजा पाठ की मूर्तियां निकली जिसमें कई सदस्य चोटिल भी हुये। रेल मंडल प्रबंधक तथा जिलाधिकारी से निवेदन मानसरोवर तालाब पर नशेड़ियों का अड्डा बनने से रोकने पुलिस पैदल गस्त लगाने तथा छठ पूजा घाट जो बिल्कुल ध्वस्त हो चुके हैं जिस पर ब्रती लोग पूजा करती हैं, उसे ठीक-ठाक कराने का कार्य करें। छठ पूजा से पहले तक कई राउंड मानसरोवर तालाब की साफ सफाई कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर पवन शर्मा, विनोद कुमार, अजीत ईमानदार, कुमार नंद, दीपक कुमार, हर्ष सिंह, निखिल राज, ओम प्रकाश रजक, अनुज, अशोक कुमार, राजा चौहान, युवराज पवन, निखिल पाठक, आशीष कुमार, अश्वनी चौहान, रिंकू रावत, अनिल कुमार, सुजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read