HomeTrendingदलित पर ट्रैक्टर चढ़ाकर पैर तोड़ने की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

दलित पर ट्रैक्टर चढ़ाकर पैर तोड़ने की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

  • दलित पर ट्रैक्टर चढ़ाकर पैर तोड़ने की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम कैथी में चौराहे पर खड़े दलित के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा देने की शिकायत पुलिस से की गयी। इलाज कराने के लिए कहने से नाराज होकर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देने की तहरीर पीड़ित की पत्नी ने देकर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 4 मार्च की है। कैथी निवासी जाहरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति कल्लू गांव के मुखिया चौराहे पर खड़ा था तभी गांव निवासी करिया उर्फ मोहित सिंह ने ट्रैक्टर चलाते हुए पति के पैर में चढ़ा दिया। इससे पति का पैर टूट गया। इलाज कराने की बात कहने से नाराज होकर मोहित सिंह, अपने भाई रोहित सिंह और गांव निवासी कमलेश कोरी के साथ दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने जाहरी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read