शातिर चोर को जीआरपी ने पकड़ा
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के रेलवे स्टेशन से होकर देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस पर यात्रा कर रहे आजमगढ़ जनपद के आदित्य सिंह जिनका एप्पल कम्पनी का आइपैड व अन्य कुछ सामान चोरी हो गया था, की सूचना उनके द्वारा हरदोई जीआरपी पुलिस को दी गई। जीआरपी पुलिस के इंस्पेक्टर पंकज भास्कर ने अपनी टीम के साथ पड़ताल शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान ट्रेन के इंजन के पास एक व्यक्ति के खड़े होने की सूचना पर उस व्यक्ति से पुछताछ की गई लेकिन उस व्यक्ति द्वारा स्पष्ट रूप से बातचीत न होने पर पुलिस का शक गहराया। जीआरपी पुलिस ने उस हिरासत में लिया तो उसके पास से बैग में रखा एक एप्पल का आइपैड व अन्य सामान जिसे बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त का नाम अजय भगत है जो बिहार राज्य के मधेपुरा का रहने वाला है। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का कीमती सामान चोरी करता है। जीआरपी पुलिस द्वारा अजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










