HomeGhazipurशॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 मंजिला कपड़े की दुकान जलकर हुई...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 मंजिला कपड़े की दुकान जलकर हुई राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 मंजिला कपड़े की दुकान जलकर हुई राख

उग्रसेन सिंह
जखनियां, गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जखनिया बाजार में बीती रात 9 बजे गफ्फार अहमद की चार मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद तेज लपटे देख राहगीर के शोर मचाने के बाद अन्य दुकानदार भी जाग गए। पहले लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू करना चाहा लेकिन नहीं हो पाया। तत्काल बिजली विभाग को फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।

उसके बाद पानी फेंकने का कार्य किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर भुड़कुड़ा पुलिस भी पहुंच गई। 1 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन 4 मंजिला दुकान में लगभग 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख। गफ्फार अहमद का दुकान से कुछ दूरी पर घर था। रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गये। मालूम हो कि गफ्फार अहमद की सिर्फ दो पुत्रियां हैं।

बड़ी बेटी का शादी तो पूर्व में करा दिए लेकिन छोटी सन्नु की शादी मई महीने में कराने के लिए तैयारी कर रहे थे। गफ्फार अहमद भी दो वर्ष पूर्व लकवा के शिकार हो गए थे। दुकान पत्नी तारुन निशा और बेटी सन्नू ही चलाती थी। मौके पर तहसील अधिकारी सहित सपा के नेता आमिर अली, नंदू गुप्ता प्रधान, प्रमोद वर्मा, अवधेश यति, तुफानी यादव, विजय बहादुर सिंह सीपीएम नेता, देवनारायण सिंह, गुलाब सिंह, अजीत सिंह प्रधान सेमउर व सोनू सिंह प्रधान प्रतिनिधि झोटना, वीरेंद्र यादव प्रधान मुरियारी, लल्लन यादव जखनिया, राणा सिंह जखनिया इत्यादि लोगों ने पहुंचकर ढाढस बधाने का काम किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read