नहीं थम रहा गंगा का कटान, कई बीघे जमीन गंगा में समाई
धर्म सिंह कुशवाहा
बिलग्राम, मल्लावां। माधोगंज ब्लॉक के अन्तर्गत ग्रामसभा तेरवाकुल्लीके एक गांव देवीपुरवा पर संकट गहरा होता जा रहा है, लेकिन सासन प्रशासन इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझता, जनता कटान से भयभीत। आपको बताते चलें बिलग्राम तहसील क्षेत्र के देवीपुरवागांव से महज गंगा के जल की दूरी 250/300 मीटर ही रही होगी।
गंगा के कटान से ग्रामीणों की खड़ी कच्ची फसल गंगा में समा रही है। ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि गंगा के कटान से कम से कम, 100 बीघे से ज्यादा ही जमीन कट गई है। अब तो गंगा गांव से कुछ ही दूरी पर है। कच्ची गेहूं की फसल कटान में जा रही है। गांव के ही निवासी, अवधेश, प्रथीराज़, सीताराम, सेवाराम, नन्हे लाल, पन्ना राम, शुंदरलाल, दीपू, तोताराम, जागेश्वर प्रसाद ने बताया किगंगा के कटान को लेकर पूरा गांव चिन्तित है।
यदि जल्द ही बोरी (बंधा) न लगाई गई तो गांव को कटने से कोई नहीं बचा सकता। ग्रामीणों ने सरकार व क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि इस खबर का कितना असर अधिकारियों पर पड़ता है, और देवीपुरवा गांव को कटने से कैसे बचाते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











