शिवभक्तों ने विधि-विधान के साथ की पूजा-अर्चन
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को घर-घर में भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगे। साथ ही नगर के मंदिर में श्रद्घालुओं ने अपने आराध्य देव का जलाभिषेक और दुधाभिषेक किया।
इस दौरान शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। व्रत रखकर मनौतियां मांगीं। सोमवार को शिव मंदिरों में महंत और पुजारी ने पूजा की। घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, दुग्ध और प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक किया। नगर के शिव समाधि मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का प्रातः से ही ताता लगा रहा। शाम को शिव मंदिरो में भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ जहां महिला-पुरूषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















