HomeFirozabadशिकोहाबाद पुलिस ने हत्या की घटना अनावरण कर 48 घण्टे के अन्दर...

शिकोहाबाद पुलिस ने हत्या की घटना अनावरण कर 48 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को दबोचा

शिकोहाबाद पुलिस ने हत्या की घटना अनावरण कर 48 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को दबोचा

राम प्रकाश गौतम
फ़िरोज़ाबाद। ई रिक्शा चार्जिंग के 05 महिने के बकाए रूपयों को लेकर हुआ था विवाद जिसमें अभियुक्त रिंकू द्वारा हनी गुप्ता के सिर में प्लास से किया था वार। वादी गौरव गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता निवासी पंजाबी कालोनी कटरा मीरा थाना शिकोहाबाद की अपनी बहन हनी गुप्ता की हत्या के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर धारा 302 भादवि बनाम रिन्कू दिवाकर पुत्र रामगोपाल निवासी ज्ञान भारती स्कूल वाली गली थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हत्या करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में 3 टीमों का गठन किया गया।

शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मिली सूचना पर हत्या करने वाले अभियुक्त रिंकू उपरोक्त को बस स्टैड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अपना ई रिक्शा चार्ज करने हेतु राम शंकर के बने गैराज मे लेकर आया था तभी मृतका हनी द्वारा मुझसे 05 महीने के किराए 7500 रुपये मांगे और हम दोनों में कहासुनी होने लगी तभी कहासुनी में मैने गुस्से में रिक्शा से प्लास को निकालकर हाथ में लेकर हनी के सिर पर पीछे से जोरदार प्रहार कर दिया जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पडी और मैं वहाँ से प्लास लेकर भाग गया। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल प्लास को बरामद कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read