अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल काशी प्रान्त के तत्वाधान निकली गयी शौर्य जागरण यात्रा का बुधवार को दोपहर टोल प्लाजा रामफल इनारी के पास विहिप व बजरंग दल प्रतापगढ़ के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा की अगवानी की जायेगी। देल्हूपुर,विश्वनाथगंज व भुपियामऊ में स्वागत एवं माल्यार्पण व संस्कार गार्डेन पटेल नगर भगवाचुंगी में शौर्य सभा का आयोजन किया जायेगा। नगर भ्रमण करते हुए द्वारिका प्रसाद डिग्री कालेज भुआलपुर किला कटरा में रात्रि विश्राम करके गुरुवार को मोहनगंज में यात्रा संगठन की दृष्टि से कुंडा जिले को सौप दी जाएगी। यह यात्रा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल काशी प्रान्त द्वारा 20 जिलों के 1400 गांवों में शौर्य जागरण यात्रा के माध्यम से हिन्दू युवाओं में अपने पूर्वजों का प्रतीक गौरव का भाव जागृत करने, हिन्दू धर्म संस्कृति के प्रति श्रद्धा जागृत करने सामाजिक समरसता के प्रति संकल्पबद्ध होने, राष्ट्र के प्रति सजगता का भाव स्थापित करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है 30 सितम्बर सोनभद्र से यात्रा प्रारम्भ की गई है और 10 अक्टूबर को विशाल जनसभा स्थान खेल मैदान सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय काशी में समापन किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।