Homeबांदाआयुक्त ने गौ संरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

आयुक्त ने गौ संरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

आयुक्त ने गौ संरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

रूपा गोयल
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा वृहद गौ संरक्षण केंद्र कनवारा जनपद बांदा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग से डॉक्टर मनोज अवस्थी, उपनिदेशक गायनो चित्रकूटधाम मंडल बांदा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर बांदा डाक्टर त्रिवेणी शंकर द्विवेदी, बृहद गौ संरक्षण केंद्र केयर टेकर पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र में कुल 340 गौवंश संरक्षित पाए गए। सभी गोवंश नर एवं मादा अपने परिसर में विचरण करते पाए गए। गोवंशो के खाने की चरही निरीक्षण के दौरान खाली पाई गई एवं परिसर सेड के नीचे सफाई नहीं पाई गई। आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सूर्यास्त से पूर्व लगभग 5:00 बजे सफाई हो जाए और गौवंश को चरहियों में खाने के लिए भूषा भी डाल दिया जाए। संरक्षित गोवंश में दो गोवंश अस्वस्थ पाई गई, डाक्टर त्रिवेदी शंकर द्विवेदी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इन दोनों गोवंशों की चिकित्सा की जा रही है, दोनों काफी स्वस्थ हो गई है। आयुक्त द्वारा संरक्षण केंद्र में लगाई गई नेपियर घास का भी निरीक्षण किया गया और यह निर्देश दिया गया कि यह पर्याप्त नहीं है और व्यवस्था की जाए तथा गोवंश को हरा चारा भी उपलब्ध करवाया जाए। गौ संरक्षण केंद्र में स्वच्छ पीने का पानी चरहियो में भरा पाया गया।आयुक्त द्वारा भूसा कच्छ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय भूसा लगभग 20 कुंतल पाया गया पंकज सिंह केयरटेकर द्वारा अवगत कराया गया कि भूसा की दो गाड़ी लोडर प्रतिदिन आते हैं वहां पर शेष व्यवस्थाएं सही पायी गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read