राज्य शिक्षक सम्मान 2019 से सम्मानित हुये शैलेन्द्र विक्रम
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। सरकार के सार्वभौमिक शिक्षा के संवैधानिक संकल्प के ध्वज वाहक के रूप में अपवंचित वर्ग के बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के सबसे बड़े अस्त्र शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु अपने आपको समर्पित करने का संकल्प लेता हूँ। उक्त बातें शैलेन्द्र विक्रम सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में जनपद के तीनों मंत्रियों के हांथों राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद जनपदीय स्कूल चलो अभियान रैली 2022 पर अपने सम्बोधन में कहा।

जनपद श्रावस्ती से मुख्यमंत्री तथा बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा स्कूल चलो अभियान 2022 के उद्घाटन के बाद समस्त जनपदों में अभियान की शुरुआत किये जाने के आदेश के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी में आयोजित जनपदीय रैली में उत्तर प्रदेश सरकार में जनपद के तीनों मंत्रियों, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (वाराणसी मण्डल), लोकप्रिय जिला बेसिक शिक्षा शिक्षाधिकारी डा. राकेश सिंह के हाथों श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्रम, बुकें आदि देकर सम्मानित किया गया। नकद पुरस्कार राशि के प्रश्न पर शैलेंद्र ने बताया कि पुरस्कार के तौर पर 25000 की राशि दी जाती है
जिसे उन्होंने बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने राज्य शिक्षक सम्मान को अपने विद्यालय के बच्चों, सहयोगी शिक्षकों, मित्रों, सहयोगियों, अधिकारियों विशेषकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. राकेश सिंह के निर्देशन को समर्पित किया। कार्यक्रम के बाद श्री सिंह को बधाईयों का तांता लग गया जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह, अखंड सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा ध्सांसद चंदौली, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (प्रतिनिधि), संजय सिंह उपाध्यक्ष भाजपा, जगदीश सिंह, सकलदेव सिंह, दीपक पांडेय, विनोद सिंह, राजीव सिंह, डा. कुंवर भगत सिंह, अखिलेश्वर गुप्ता, डा. मनीष कुशवाहा, संतोष सिंह, रनंजय सिंह, विभोर भृगुवंशी, विपिन सिंह, शशांक पांडेय, ज्योति प्रकाश, संजीव त्रिपाठी, अमिता सिंह, अंजूलता, रमेश सिंह, डा. राजेश्वर सिंह, रमेश तिवारी, रमेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, अजय सिंह आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















