Jaunpur News : जिपं सदस्य संदीप सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने रैली को किया रवाना
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत स्कूल चलो अभियान रैली को खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव में निकाली गई। रैली को पूर्व ब्लाक प्रमुख वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने माल्यार्पण कर संदीप सिंह का स्वागत किया। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश सिंह व कमलेश सिंह ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान रैली कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन से होकर त्रिलोचन बाजार से होते हुए विद्यालय पहुंचा। संदीप सिंह ने बच्चों को फूल देकर उनका उत्साह बढ़ाते हुये अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन मंशा के अनुसार विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। इस मौके पर नोडल शिक्षक मोहम्मद इमरान ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ा गांव के सभी अध्यापक, आशीष सिंह, नीरज यादव, रामचंद्र, सूरज सिंह सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















