HomeTrendingप्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

  • प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। प्रयागराज से पधारे पूज्य बालकृष्ण भार्गव महाराज पंचम दिवस की कथा श्रवण कराते हुए भगवान के बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया। जिसमें पूतना की कथा सुनाते हुए कहा कि अज्ञान ही पूतना है शकटासुर ही जड़ता व कठोरता है तृणावर्त वासना है, जिससे हर छोटी चीजों में व्यक्ति उलझता रहता है। बकासुर का मतलब बगुला भक्ती यह समस्त असुर बाहर नहीं पाए जाते यह हमारे शरीर के ही बिकार हैं। कथा के क्रम में आगे महाराज ने बताया भगवान ने मिट्टी खाकर भूमि तत्व को शुद्ध किया, यमुना जी में कालिया नाग को उद्धार करके यमुना जल को पवित्र किया। अग्निपान करके अग्नि शुद्ध किया तथा पर्वत उठा करके पर्वतों को संरक्षित किया। कथा के माध्यम से भार्गव महाराज ने बताया कि प्रकृति अगर संरक्षित नहीं हुई तो आगे इससे भी भीषण परिणाम देखने को मिलेगा। इतनी भीषण गर्मी है इसका कारण है की हमारी प्रकृति संरक्षित नहीं है। कथा के प्रमुख आयोजक विजय पाल सिंह, हेमराज सिंह, पुष्पराज सिंह, हरीशचंद्र सिंह, राम निवास सिंह, कमलेश गर्ग, रमेश सिंह, मनोज सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, बड़कू, बृजेश सिंह, छेदी लाल सिंह, दशरथ सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read