HomeTrendingपूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

  • पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं समस्त कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की थी और पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण में उनका विशेष योगदान रहा है। आज 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार राजीव गांधी की ही देन है। भारत में सर्वप्रथम एटीएम की शुरुआत राजीव गांधी के परिश्रम का परिणाम है। उनके द्वारा देशहित में किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर जिला महासचिव विजयमणि त्रिपाठी, जिला सचिव कार्यालय प्रभारी राजेश सिंह पटेल, जिला सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, अजीत मिश्रा, अंशु यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read