HomeTrendingकायस्थ महासभा की बैठक में लिये गये कई राजनीतिक एवं सामाजिक निर्णय

कायस्थ महासभा की बैठक में लिये गये कई राजनीतिक एवं सामाजिक निर्णय

  • कायस्थ महासभा की बैठक में लिये गये कई राजनीतिक एवं सामाजिक निर्णय

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव के वृंदावन कॉलोनी मंजूलता मार्ग स्थित आवास पर महासभा के जिला पदाधिकारी की बैठक हुई जहां शैलेंद्र श्रीवास्तव ने वाराणसी एवं प्रबंधक सभा की बैठक में हुए निर्णय से चंदौली जनपद के पदाधिकारी को अवगत करते हुए बताया कि सदस्यता अभियान बढ़ाया जाय। एकता के लिए गहन प्रयास किया जाए और समन्वय की स्थिति बनाई जाय। इस अवसर पर स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 के संदर्भ में भी चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि संगठित होकर एक जगह स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा को मतदान किया जाय जिससे कायस्थ एकता की ताकत राजनीतिक पटल पर दिखाई देने लगे। इस अवसर पर अरूणी चंद्र सिंहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव, अक्षय सिंहा, डॉ राकेश लाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शुभांशू श्रीवास्तव, शौर्य श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री युवा प्रकोष्ठ, विकास श्रीवास्तव, बिंदु श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवं संचालन विक्रम श्रीवास्तव ने किया।

 

 

 

 

 

Must Read