डीजी रेलवे ने एयर शो को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  • डीजी रेलवे ने एयर शो को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और यात्री प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक रेलवे ने पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे प्रयागराज एन. कोलांची, पुलिस अधीक्षक, रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा और पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के साथ वाराणसी जंक्शन (कैंट), वाराणसी सिटी,काशी, व्यासनगर और डीडीयू स्टेशन का निरीक्षण किया।