पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर अपने कर्तव्य पथ पर बलिदान हुए भारतीय पुलिस बल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को शहीद वीर जवानों की शौर्य गाथा बताते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का उत्सर्ग कर देने वाले बहादुरों का बलिदान सदैव हमें अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। आइए उन बहादुरों को “शत्-शत् नमन”करें जिनके लिए अपने कर्तव्य का पालन प्राणों से भी अधिक प्रिय रहा। इन वीर जवानों से हम सभी सदैव अपने कर्तव्य व दायित्व को मन-वचन-कर्म से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा लें।
01.09.2025 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधित में सम्पूर्ण भारत वर्ष में कर्तव्य की वेदी पर 154 पुलिसजनों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया। इनमें से उत्तर प्रदेश के 6 पुलिसजन क्रमश: उपनिरीक्षक मोहित यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन रोहित यादव सम्मिलित है। कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान करने वाले इन वीरों के पराक्रम से प्रदेश का सम्पूर्ण पुलिस बल गौरवान्वित है।
अवगत कराना है कि पुलिस स्मृति दिवस केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 21 अक्टूबर सन् 1959 को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हॉटस्प्रिंग में,समुद्र तल से लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमाच्छादित जनहीन क्षेत्र में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले का डटकर मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसी स्मरणीय बलिदान के सम्मान में 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस बल के सदस्य विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने हेतु स्मृति दिवस का आयोजन करते हैं। कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान करने वाले इन वीरों के पराक्रम से प्रदेश का सम्पूर्ण पुलिस बल गौरवान्वित है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चन्द्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण सिंह, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय राय, क्षेत्राधिकारी चकिया अजीत सिंह चौहान, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणी मिश्र सहित समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय तथा पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।













