वरिष्ठ मीडिया प्रभारी का निधन, पत्रकारिता जगत ने खो दिया सितारा
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। कहते हैं कि इस संसार में मौत ही कड़वा सत्य है। जिले ने एक पत्रकार जगत के सितारे को खो दिया है जिसकी सूचना ने पूरे जनपद के पत्रकार जगत को झकझोर कर रख दिया है।

बताते चलें कि लगभग 4 वर्षों पूर्व एक प्रतिष्ठित अखबार से रायबरेली जनपद के प्रभारी के पद पर भास्कर राय कार्यरत थे जिनकी कुशल कार्यशैली व सरल स्वभाव ने पत्रकारों के साथ समाज के लोगों के दिलों में भी अपनी अलग जगह बना ली थी। कुछ वर्षों पूर्व इनका तबादला जरुर लखनऊ के लिए हुआ किंतु इनका लगाव रायबरेली जनपद से काफी गहरा रहा। लगभग 50 वर्ष कि उम्र के हो चुके भास्कर राय का यूं छोड़कर दुनिया को अलविदा कहने से हर कोई स्तब्ध है। हर लोगों की जुबां पर मीडिया प्रभारी रहने के दौरान किये गये उत्कृष्ट व नेक कार्यों की चर्चा है। बताते चलें कि मीडिया प्रभारी श्री भास्कर राय बेहद प्रतिभा के धनी थे। उनके अंदर पत्रकारिता के निपुण गुण होने के साथ कला संगीत व गायन की भी कला कूट-कूट कर भरी थी। सरल व उच्च व्यक्तित्व के धनी भास्कर राय के निधन होने से जिले के पत्रकार समाज को गहरी क्षति पहुंची है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















