राज्यमंत्री ने प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन
रायबरेली। नगर क्षेत्र के बरगद चौराहे स्थित हाप एक्सपीरियंस सेंटर इलेक्ट्रिक स्कूटी शो रूम का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नवनिर्वाचित रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।

तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि शहर में प्रदूषण रहित टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटी का पहला शो रूम खुला है जो समाज को आगे चलकर प्रदूषण से बचने का रास्ता दिखाएगा। प्रदूषण छोड़ने वाले गाड़ियों से लोग किनारा करेंगे। देश के प्रधानमंत्री का यह सपना है कि देश को सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर व पेट्रोल डीजल से मुक्त वाहनों का देश बनाना है। इस क्षेत्र में यह शोरूम आम नागरिकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। प्रोपराइटर राहुल अग्रवाल ने कहा कि कम कीमत व किफायती दरों में बैटरी से चलने वाली गाड़ी बाजारों में आ गई है जिसका शुभारंभ बरगद चौराहे में हो चुका है जो वाहन चालकों को प्रदूषण से बचाएगा और साथ ही पैसे भी बचाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक अनुभव कक्कड़, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मिश्रा, एआरपी आशुतोष, अभिषेक गोयल, विजय प्रताप सिंह, बिपिन दीक्षित, सूरज शुक्ला, अजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















