HomeJaunpurJaunpur News : भोजपुरी सिनेमा को दिलायी पहचानः बृजेश त्रिपाठी

Jaunpur News : भोजपुरी सिनेमा को दिलायी पहचानः बृजेश त्रिपाठी

Jaunpur News : भोजपुरी सिनेमा को दिलायी पहचानः बृजेश त्रिपाठी

भोजपुरी कलाकारों ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में टेका मत्था
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर में चल रही भोजपुरी फिल्म साक्षी शंकर के शुटिंग के लिए आये भोजपुरी फिल्मों के गॉड फादर कहे जाने वाले अभिनेता बृजेश त्रिपाठी, भोजपुरी स्टार गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, क्षेत्रीय भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ, अभिनेत्री भानु पाण्डेय ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर मत्था टेका।

बताते चलें कि भोजपुरी सिनेमा के शुरुआती दौर से जुड़े कलाकारों की जब भी बात आती है तो उनमें सबसे ऊपर एक ही नाम आता है और वे हैं भोजपुरी के सबसे सीनियर कलाकार बृजेश त्रिपाठी। वे भोजपुरी सिनेमा से उस दौर से जुड़े हुए हैं जब भोजपुरी में गिनी-चुनी फिल्में ही बनती थीं। भोजपुरी सिनेमा के उस दौर से लेकर आज तक बृजेश त्रिपाठी ने सैकड़ों फिल्मों में काम करके चरित्र कलाकार और खलनायक के रूप में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उनके बिना भोजपुरी की फिल्में अधूरी सी लगती हैं। भोजपुरी के गॉड फादर’ कहे जाने वाले बृजेश त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 11 सितंबर 1978 को हिंदी फिल्म ‘टैक्सी चोर’ से की थी जिसमें लीड रोल में मिथुन चक्रवती थे और हीरोइन थीं जरीना वहाब। यह फिल्म साल 1980 में 29 अगस्त को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में उनके रोल को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि उन्हें इस के बाद राज बब्बर के साथ दूसरी फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। जिस का नाम था ‘पांचवीं मंजिल’। इस फिल्म में भी जरीना वहाब ही हीरोइन थीं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तो मैं सिनेमा का होकर रह गये। इस दौरान उन्हें हिंदी के धारावाहिकों और फिल्मों में काम करने का मौका मिला लेकिन उनकी सही पहचान भोजपुरी फिल्मों से हुई। उन दिनों पद्मा खन्ना भोजपुरी की बहुत बड़ी हीरोइन हुआ करती थीं। उनके सैक्रेटरी शुभकरण अग्रवाल बृजेश त्रिपाठी के बहुत अच्छे दोस्त थे। इनकी प्रमुख फिल्में-देवरा बड़ा सतावेला, मैं नागिन तू नगीना, ट्रक ड्राइवर, जीना तेरी गली में, छोरा गंगा किनारे वाला, शंहशाह, दुलारा, दुल्हन चाही पाकिस्तान से समेत सैकड़ों सुपर हिट हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। क्षेत्रीय भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ ने कलाकारों को अगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिलोचन मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरि, विनय वर्मा, रामचन्दर सिंह, सोनू गिरि, संजय गिरि, संदीप अग्रहरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read