HomeTrendingजलवायु परिवर्तन पर हुई गोष्ठी

जलवायु परिवर्तन पर हुई गोष्ठी

जलवायु परिवर्तन पर हुई गोष्ठी

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पंजीकृत गैर सरकारी संस्था जीवन सुधा शिक्षा, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण फाउंडेशन के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी हुई जहां बागवानी विशेषज्ञ हनुमान दास राजपूत ने जल को प्रकृति का सबसे महत्वपूर्ण तत्व बताया एवं भूमि जल संवर्धन हेतु मेड़बंदी, खेत तालाब योजना आदि को आवश्यक बताया। संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर पूर्व सैनिक राजललन सिंह ने दैनिक क्रियाओं में पानी के सदुपयोग की विभिन्न विधियों का विस्तार से वर्णन किया। संस्था के संस्थापक श्रीराम सिंह ने बच्चों से प्रत्येक शुभ अवसर को यादगार बनाने हेतु उस अवसर पर कम से कम एक वृक्ष का रोपण करने के साथ ही उसके बड़े होने तक संरक्षित करने का बच्चों से संकल्प दिलवाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं एवं संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों से वृक्षारोपण कराकर प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। अंत में संस्था के संस्थापक जी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित विद्यालय स्टाफ का विश्व के सबसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या निमिषा रंजन, शिक्षिका प्रियंका सिंह, अभिलाषा सिंह, निधि निगम, सीमा वर्मा, रंजना सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

 

 

Must Read