HomeTrendingमौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में हुई संगोष्ठी

मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में हुई संगोष्ठी

  • मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में हुई संगोष्ठी

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट किरतपुर में अल्लामा इकबाल की याद में उर्दू संगोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहित बंसल ने किया। उन्होंने भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विचारों को व्यक्त करने के लिए भाषा की आवश्यकता होती है जिसके लिए हिंदी और उर्दू दोनों पूर्ण सक्षम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन उर्दू प्रवक्ता उजमा परवीन ने किया। प्रोग्राम का आगाज के छात्र मोहम्मद जुबेर की तिलावत कुरआन से हुआ।
इस मौके पर मोहम्मद जीशान, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद अआकिल, सदफ नाज, वरीना, अलीशा, मंतशा, सहर फातिमा, मोहम्मद उस्मान,अलीशा जैदी, मुकाफा छात्र-छात्राओं ने उर्दू की अहमियत और अल्लामा इकबाल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत गजल नजम आदि पढ़कर सभी का दिल जीत लिया। विज्ञान प्रवक्ता कुमारी अल्फिया ने उर्दू की अहमियत पर अपने विचार व्यक्त किया। विज्ञान प्रवक्ता कुमारी रिजवाना खान ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उर्दू और हिंदी दोनों बहने हैं।
अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ अजय राणा ने उर्दू हिंदी की महत्व बताते हुए उर्दू को बढ़ावा देने पर जोर दिया। हिंदी विभाग का अध्यक्ष डॉ शमशाद हुसैन ने उर्दू के विकास को समझाते हुए उसकी अदबियत के बारे में बताया। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ बेगराज यादव ने कहा कि उर्दू के बिना हम बातचीत नहीं कर सकते। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

 

 

 

 

Must Read