HomeTrendingदेश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी की जयन्ती पर में हुये कार्यक्रम

देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी की जयन्ती पर में हुये कार्यक्रम

  • देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी की जयन्ती पर में हुये कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय नगर की कांग्रेस कमेटी की ओर से मोहल्ला मुंशीगंज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया तथा उनके जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और देश के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी बच्चों से विशेष प्रेम करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उन्होंने देश में शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी विकास और आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा एवं बेहतर परवरिश से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी, डॉ. सलीम सैफी, नगर महासचिव नदीम फारूकी, नईमुल अख्तर, सलीम अहमद, कारी नौशाद, हसीब अहमद, परवेज अली अर्सलान आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read