सुरक्षा गार्ड ने वार्ड में भर्ती किशोरी से की छेड़छाड़
कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। जिला अस्पताल में मरीज व तीमारदारों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए गार्ड ही अब उनके लिए खतरा बन रहे हैं। शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल के वार्ड नंबर दो में तैनात एक गार्ड ने वार्ड में भर्ती किशोरी से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पास में सो रही मां ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस में आरोपी गार्ड को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गेहूं की फसल कटाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसे वार्ड नंबर दो में भर्ती कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार देर रात ड्यूटी पर तैनात गार्ड युवती के पास पहुंचा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के बहाने उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती की आवाज सुनकर पास में सो रही मां ने शोर मचा दिया जिस पर वार्ड में तैनात अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे ऑए अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी। वहीं सुरक्षा गार्ड प्रभारी सेवानिवृत्त फौजी सुधीर चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपों की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



