महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, खान ने विपक्ष पर साधा निशाना
तेजस टूडे ब्यूरो
शीतला सरोज
मुम्बई। महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान ने विपक्ष पर तीखी आलोचना की है। शनिवार को जोगेश्वरी (पूर्व) स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएम खान ने कहा कि विपक्ष ने जान—बूझकर ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम को गिराकर महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बिल का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के मुद्दे को बहाना बनाकर बिल को पास होने से रोका और महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक कदम का जश्न मनाने के बजाय उसे विफल करने में लगा रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘अंतरात्मा की आवाज पर वोट’ देने की अपील को ठुकराने को भी विपक्ष की बड़ी चूक बताया। एसएम खान ने कहा कि विपक्ष ने एक ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया है जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समाज की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



