शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। उतरौला थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत वादिनी श्रीमती निवासी ग्राम चेतिवा इटईरामपुर थाना गैण्डास बुजुर्ग ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी द्वारा उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए तथा अब शादी करने से इन्कार कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 69, 352, 351(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग राजीव मिश्र के नेतृत्व में थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर धारा 69, 352, 351(2) बी.एन.एस. से संबन्धित अभियुक्त राशिद अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम चेतिवा इटईरामपुर थाना गैण्डास बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवेन्द्र प्रताप सिंह, कास्टेबल विरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



