HomeVaranasiसंचारी रोगों के नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले सेक्रेटरी व सफाईकर्मी नपेंगे:...

संचारी रोगों के नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले सेक्रेटरी व सफाईकर्मी नपेंगे: दीपांकर

संचारी रोगों के नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले सेक्रेटरी व सफाईकर्मी नपेंगे: दीपांकर

हरहुआ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जितेन्द्र सिंह चौधरी/ अतुल राय
वाराणसी। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध मे बैठक हुई जहां उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण मे लापरवाही बरतने वाले सभी सफाईकर्मी और सचिव नपेंगे। संचारी रोग का नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें कोई भी ढिलाई बड़े नुकसान का कारण हो सकती है।ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि सभी कर्मी संचारी रोगो तथा साफ-सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और नियंत्रण अभियान को सफल बनायें। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान में पुआरी कला और कोईरान में हाटस्पाट मिले हैं। यहाँ डेंगू के केस मिलने की खबर पर दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग का कैम्प लगाकर सबका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवायें वितरित की गई हैं।पशु चिकित्साधिकारी डा0 आशीष वर्मा तथा सीडीपीओ रमेश यादव ने नियंत्रण अभियान के अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि विकास खंड में कुल 10 फाॅगिंग मशीन है जो चालू हालत में है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एंटी लार्वा के छिड़काव और फाॅगिंग कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रभारी एडीओ पंचायत जय प्रकाश ने बताया कि सभी सफाईकर्मियों द्वारा प्रतिदिन एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। इस कार्य तथा साफ-सफाई की सतत निगरानी की जा रही है। बीडीओ दीपांकर आर्य ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोगों के संबंध में सावधानी और साफ-सफाई ही सर्वोत्तम सुरक्षा है। बैठक में ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, सतीश गुप्ता, राकेश कुमार, बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read