Homeबदायूंगिंदो देवी की पुण्यतिथि मनी

गिंदो देवी की पुण्यतिथि मनी

गिंदो देवी की पुण्यतिथि मनी

अंकित सक्सेना
बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्रोफेसर डॉ गार्गी बुलबुल के निर्देशन में कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ मां सरस्वती एवं गिंदो देवी जी के चित्र पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्राचार्या ने कहा कि गिंदो देवी जी बदायूं जिले की निवासी रहीं एवं उनका विवाह बचपन में हो गया परंतु वह कम उम्र में ही बाल विधवा हो गईं। संपन्न परिवार से होते हुए भी उनके शिक्षा अधिक नहीं हो पाई। उन्होंने अपनी दूर दृष्टि का परिचय देते हुए 1982 में बदायूं में प्रथम महिला महाविद्यालय की स्थापना की। उप प्राचार्या प्रो. डॉ. इंदु शर्मा सति अन्य शिक्षिकाओं ने गिंदो देवी जी के चित्र पर फूल माला अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डा. इति अधिकारी ने बताया कि गिंदो देवी जी बदायूं की समाज सुधारक रहीं। उन्होंने महिलाओं के विकास के लिए शिक्षा के माध्यम को चुना जिससे महिलाएं सशक्त हो एवं अपने जीवन में आगे बढ़े। इस अवसर पर डॉ निशी अवस्थी, डॉ सोनी, डॉ शुभी, डॉ वंदना, डॉ अनीता, डॉ प्रीती, डॉ अवनीशा सहित तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read