वैज्ञानिक सोच एवं नवीन रचनात्मक श्रृजन से गुणात्मक सुधार होता है: संगीता
उस्मान अली
टूंडला, फिरोजाबाद। एनसीआर कालेज टूंडला में सीबीएसई द्वारा आयोजित पेटोनेक इन्फोटेक फैलो एंड एडवाइजर के कोफाउंडर यशराज भारद्वाज एवं मिनिस्ट्री। ऑफ एजूकेशन इन्नोावेशन सेल के असिस्टेान्टा इन्नोावेशन डायरेक्टसर के वेबीनार कार्यक्रम को दिखाया गया। वेबीनार में छात्र छात्राओं को शामिल करते हुए प्रधानाचार्य संगीता यादव ने अपने निर्देश में कहा कि वैज्ञानिक सोच एवं नवीन रचनात्मक श्रजन से गुणात्मक सुधार होता है।
एनसीआर कॉलेज सदैव छात्रों को नवीन परिकल्पना एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित करता है। वेबीनार में यशराज भारद्वाज ने साक्षात्कार द्वारा अपने अनुभवों से स्कूल इन्नोवेशन सेल की विशेषता और सफलता के बारे में बताया। अंत में डॉ. टीसी झा एवं एमपी सोनकर ने इस वेबीनार के नये विचारों से उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में राकेश सिंह, राम औतार, अनीता सिंह, एनके शर्मा, विनोद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











