आप की ‘गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ’ यात्रा का हुआ शुभारम्भ
मुकेश तिवारी
झांसी। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ़ प्रत्येक जिले में आम आदमी पार्टी की *गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ* यात्रा का आयोजन किया गया।
गांधी उद्यान कचहरी चौराहा से महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा के नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में निकाली गई। यात्रा में में जिला, महानगर एवं सभी प्रकोष्ठों के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकर्ता विभिन्न नारे लिखी तख्तियां ले कर चल रहे थे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार रूपी गंदगी को हटाने के लिए झाड़ू चला कर आम आदमी पार्टी को जीतने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव अर्पित सिंह चौहान, जिलामहासाचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला सचिव विक्की खान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक साजिद निसार, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, पूर्व महानगर अध्यक्ष इरशाद खान, जिला उपाध्यक्ष तुलसी दास कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भाग्यलक्ष्मी अय्यर, नीलम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













