सीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। सीएस मेमोरियल पब्लिक स्कुल मंगरौरा में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने मॉडल प्रदर्शित किए। बच्चों ने चंद्रयान 3 मिशन, रक्त जांच, थ्रीडी होलोग्राफी, घरेलू बिजली के उपकरण, इंटरनेट बैंकिंग, ई-कॉमर्स, सौरमंडल सिस्टम, एयर कूलर, झरना आदि के मॉडल प्रदर्शित किए। अंत में विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि रमेश सिंह ने किया जिन्होंने कहा कि विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। बच्चे केवल किताबी शिक्षा प्राप्त न करें, बल्कि हर क्षेत्र में आगे आएं। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा सामने लाने के लिए ही विद्यालय कार्य करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को एक ऐसा मंच मिलता है जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते हैं। यह प्रदर्शनी छात्रों के बीच टीमवर्क और सहयोग की क्षमता बनाने में भी मदद करती है। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न मॉडलों व परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की विधियों को लागू करके दिखाया।
मॉडलों को देखने के बाद सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। प्रधानाचार्या मरियम टी वर्गीस ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करना है, ताकि इस विषय को लेकर बच्चे तनाव महसूस न करें। विभिन्न स्कूलों से अध्यापकों एवं बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शन का अवलोकन किया और बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों की प्रशंसा भी की। डायरेक्टर विवेक सिंह ने आए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्रवण, शोहेल खान, इंद्रेश मौर्य मान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















