HomeTrendingगुरूकुल पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी एवं शोकेस कार्यक्रम

गुरूकुल पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी एवं शोकेस कार्यक्रम

  • गुरूकुल पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी एवं शोकेस कार्यक्रम

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी में विज्ञान प्रदर्शनी एवं शोकेस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला, उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा एवं प्रधानाचार्या बेबी सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महराजगंज के उपजिलाधिकारी आयुश अग्रवाल ने रिबन काट कर कार्यक्रम प्रदर्शन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं तकनीकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा रोबोटिक्स एवं विज्ञान पर आधारित अनेक आकर्षक, अभिनव और विलक्षण मॉडल प्रस्तुत किये गये जिनमें अर्थ क्वेक डिटेक्टर और फायर डिटेक्टर मॉडल आकर्षण का केंद्र बने। मुख्य अतिथि ने सभी मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया तथा विशेष मॉडलों की कार्य प्रणाली के संबंध में छात्रों से प्रेरित भी किया है कि और उन्हें और उपयोगी तकनीकी रूप से प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिये जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि एसडीएम महराजगंज ने बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार की सराहना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नई-नई तकनीकों के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडलों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला एवं उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास, नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रधानाचार्या बेबी सिंह ने सभी आए हुए अभिभावकों एवं सामाजिक लोगो का हार्दिक स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यापक अमित पाण्डेय, कॉर्डिनेटर अरुंधति चौधरी, लुंग जी, महेश प्रताप, शक्ति श्रीवास्तव, हर्षिका सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

 

Must Read