HomeTrendingबाल सन्त हिमांशु दास महाराज प्रथम पदयात्रा के माध्यम से धार्मिक क्षेत्र...

बाल सन्त हिमांशु दास महाराज प्रथम पदयात्रा के माध्यम से धार्मिक क्षेत्र में करेंगे पदार्पण

  • बाल सन्त हिमांशु दास महाराज प्रथम पदयात्रा के माध्यम से धार्मिक क्षेत्र में करेंगे पदार्पण

  • अपने घर से 15 किमी दूर प्रथम देव (बहिरादेव) का समूह के साथ पैदल करेंगे दर्शन

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ। समाज में धार्मिक क्षेत्र से जुड़कर शिक्षा भी ग्रहण करना लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बड़े साधु संत समाज में अपनी पहचान बनाकर जिस धैर्य एवं धीरता के साथ सनातन धर्म की अलख जगाने से लेकर लोक मंगल कामनाओं के साथ 15 वर्षीय बच्चा उम्र से ज्यादा धार्मिक भवनाओं को अपनाने के लिए समर्पित है, ऐसे बच्चे के उत्साह बढा़ने के लिए गांव एवं आस—पास के लोग भी साथ खडे़े हो गये हैं।
स्थानीय लोग बताते हैं कि विकास खण्ड अहिरौला की ग्राम पंचायत बनकट के पुरवा कठहीं ग्राम निवासी बाल संत हिमांशु दास अपने आचरण व्यवहार से पंडोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुसरण जी महाराज के शिष्य हिमांशु दास अपनी साधना, भक्ति और बालाजी की विशेष प्रेरणा से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा और बालाजी के आशीर्वाद से उन्हें धर्म एवं जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मंगलवार 1 दिसंबर को लोक कल्याण की भावना से बाल संत हिमांशु दास द्वारा एक विशेष पदयात्रा का आयोजन किया गया है। यह पदयात्रा उनके निजी घर से सुदिष्टा ब्रह्मा बाबा के स्थान से प्रारंभ होकर प्रथम देव सिद्धपीठ धाम बाबा मुशई दास जी महाराज के पावन स्थल तक पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान क्षेत्र के साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए यात्रा बस्ती- भुजवल बाजार, बेरांव, इसहाकपुर, लहुराबन, शाहपुर बाजार, पियरिया धर्मशाला, डिबनियां, मां श्रृंगारी महाविद्यालय सहित विभिन्न गांवों एवं बाजारों से होते हुए मुशई बाबा के पवित्र स्थल पर दर्शन करने के साथ ही चारों तरफ़ जयकारे की गूंज से परिसर पूरा भक्ति मय करने की कोशिश की जाएगी। इस आयोजन को लेकर बालाजी के भक्तों, साधकों और सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

Must Read