Homeबहराइचमतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित

27 अक्टूबर से 9 दिसम्बर तक प्राप्त किये जायेंगे दावे व आपत्तियां
अब्दुल शाहिद
बहराइच। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन 27 अक्टूबर को होगा तथा 27 अक्टूबर से 9 दिसम्बर तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। श्री मिश्र ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 4, 5, 25 व 26 नवम्बर तथा 2 व 3 दिसम्बर छः विशेष अभियान तिथियां होंगी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा। श्री मिश्र ने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों में जनपद के समस्त बूथ लेवल आफिसर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। विशेष अभियान की तिथियों के अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर पदाभिहित अधिकारी द्वारा दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। विशेष अभियान के दौरान दावे तथा आपत्तियों से सम्बंधित फार्म समस्त बूथ लेवल आफिसर तथा पदाभिहित अधिकारी के पास उपलब्ध रहेगा। श्री मिश्र ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान की तिथियों में समस्त सुपरवाइज़र, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्र ने जनपद के समस्त अर्ह मतदाताओं से अपेक्षा किया कि नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए प्रारूप-6, मृतक शिफ्टेड तथा रिपीटेड होने पर निर्वाचक नामावली से नाम काटने के लिए प्रारूप-7 तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संशोधन करने के लिए प्रारूप-8 भरकर आवश्यक अभिलेख के साथ सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर के पास अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read