Homeबहराइचडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक

अब्दुल शाहिद
बहराइच। श्री मॉ दुर्गा पूजा (नवरात्रि) तथा विजयदशमी (दशहरा) पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने अपील किया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनायें तथा शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में यदि कहीं से कोई भी सूचना प्राप्त हो तो उसे तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। जिले में विगत त्यौहार शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर डीएम व एसपी ने सभी सम्बन्धित को बधाई दी।अधिकारीद्वय ने कहा कि जिले के अम्नो-अमान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी के सहयोग से पूर्व की भांति आगामी त्यौहार भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आयोजकों, राम लीला समितियों के पदाधिकारियों, जिले के संभ्रान्त नागरिकों से डीएम एसपी ने अपील की कि त्यौहारों के दौरान ऐसा आचरण रखें जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को कोई आपत्ति न हो। जुलूसों के दौरान ध्वनिविस्तारक यंत्रों का स्वर मा. उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार रखा जाय।डीएम व एसपी ने विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों तथा बुजुर्ग नागरिकों से यह भी अपील की कि जुलूस के दौरान लोगों को नशे का सेवन न करने दें। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के लिए अभी से आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करा लिए जायं।प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण कर जुलूस मार्गों की आवश्यक मरम्मत, बिजली व टेलीफोन के ढीले तारों को ठीक कराने की कार्रवाई के साथ साथ साफ-सफाई, प्रकाश आदि के समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा दें। उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये कि श्री दुर्गा प्रतिमा स्थल व रामलीला स्थलों की समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ जुलूस मार्गों पर आवश्यक प्रकाश आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा लें। डीपीआरओ व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के माकूल बन्दोबस्त करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि ऐसा कार्य न करें कि जिससे एक दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों।त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग प्रदान करने तथा पारम्परिक मार्गो पर ही जुलूस का संचालन किये जाने की अपील की है। एसपी ने पूजा पण्डालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का सुझाव देते हुए कहा कि पीस कमेटी की बैठक में हुए निर्णयों से आमजन को भी अवगत कराया जाय। लोगों को यह भी सुझाव दिया गया कि त्यौहारों के दौरान अफवाहों पर कतई ध्यान न दें बैठक के दौरान दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद मिश्रा, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खां, परशुराम कुशवाहा, मनोज गुप्ता, इनायत उल्लाह कासमी, हरिश्चन्द्र गुप्ता, रूमी मियां, बृजमोहन मातनहेलिया, कुलभूषण अरोड़ा, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी, ज़फरउल्लाह खां उर्फ बन्टी सहित अन्य वक्ताओं द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जुलूस मार्गों के आवश्यक मरम्मत आदि के सम्बन्ध मंे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये जबकि उपजिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, पयागपुर के दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जे.पी. त्रिपाठी, कैसरगंज के कमलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों से तहसील अन्तर्गत की गई तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह व मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उपजिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी, अधि.अभि. विद्युत शैलेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, सौरभ निगम, ई.ओ. प्रमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read