सफाईकर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी
बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित बाटर वर्क्स पर उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ व परमानेंट के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों नगर के मैनपुरी रोड स्थित जल निगम वाटर वर्क्स और नगर पालिका परिसर में ठेका सफाई कर्मचारी वेतन को लेकर थरना पर बैठे थे। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन के बाद उनका 7 माह का रुका हुआ वेतन दे दिया गया।
आरोप है कि वेतन देने के बाद 150 ठेका सफाई कर्मचारीयों को हटा दिया गया। उनका कहना है कि अब हम लोग अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। वहीं परमानेंट कर्मचारी का कहना है कि उनका पीएफ व ईएसआई क्लेम भी नहीं दिया गया है। वहीं नगर पालिका ईओ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नगर में ठेकेदार का ठेका समाप्त हो चुका है। वहीं नगर में 11 वार्डों में ठेका कर्माचारियों से कार्य कराया जायेगा वाकी 14 वार्डों में परमानेंट कर्मचारी और ठेका कर्मचारियों से काम लिया जायेगा क्योंकि नगर पालिका इस समय घाटे में चल रही है इसलिए यह कदम उठाना पड़ा है। वहीं सरकार को भी इससे फायदा मिलेगा। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि हमारा धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा जब तक हम लोगों का समाधान नहीं होता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












