पारिवारिक प्रगाढ़ता सशक्त करने का बेहतर माध्यम है सावनी भोज: संजीव साहू
बेहतर कल के निर्माण के लिये पौधरोपण आज की जरूरत
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायंस इन्टरनेशनल की जनपद शाखा लायंस क्लब जौनपुर राॅयल द्वारा पारिवारिक सावनी भोज एवं वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर से सटे एस.एन.कालेज आफ फार्मेसी बाबूपुर लखौवां बाजार में किया गया।
कार्यक्रम में जहां पारिवारिक माहौल में सावनी भोज का सभी सदस्यों ने सपरिवार आनन्द लिया, वहीं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए वृहद पौधरोपण कार्यक्रम भी हुआ जहां क्लब अध्यक्ष संजीव साहू ने कहा सदस्यों के मानसिक व शारीरिक मनोरंजन के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के आयोजन से पारिवारिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होते हैं।
संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा क्लब द्वारा आयोजित सावनी पिकनिक जहां सदस्यों में आपसी घनिष्ठता मजबूत करता है। वहीं बेहतर कल के निर्माण हेतु पौधारोपण आज की जरूरत है। हमें पौधारोपण वहीं करना चाहिए जहां वह संरक्षित रहते हुए पर्यावरण में सहायक हो।
इस दौरान सभी सदस्यों ने सपरिवार सावनी गीत संगीत, झूला व अनेक प्रकार के गेम्स का आनन्द लिया। महिला, पुरुष व बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता किया। फर्स्ट लेडी विभा गुप्ता, पूर्व जोन चेयरपर्सन विष्णु सहाय ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने किया। सभी का स्वागत क्लब अध्यक्ष संजीव साहू ने किया। सचिव बालकृष्ण साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, प्रदीप प्रधान, विष्णु गौड़, वैभव प्रधान, आनन्द साहू, रीता कश्यप, राजेश किशोर इत्यादि समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने में तत्पर रहे।
अन्त में सभी सदस्यों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए 80 नीम, पीपल, आम, आवंला, जामुन इत्यादि के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम संयोजक सन्तोष अग्रहरि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशीष चौरसिया, पियुष गुप्ता, विनोद अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल, नवीन गुप्ता, अजय मोदनवाल, गोपाल जी साहू, जितेंद्र सोनी, विनीत गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, योगेश साहू, अजय सोनकर, राकेश साहू, प्रीति गुप्ता, रेनू बैंकर, नीतू अग्रहरि, आशीष गुप्ता, रूपेश प्रगति कसौधन, रसाल बरनवाल, संजय वर्मा, ऋषि श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, सिद्धार्थ साहू, अभिषेक बैंकर, शशि गुप्ता, नित्यानंद गुप्ता, यश बैंकर, राजेन्द्र स्वर्णकार, संदीप सेठी, रवि गुप्ता, राज केशरी, बृजेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














