HomeJaunpurपिछड़े, दलित, शोषित, वंचित समाज को शिक्षा से दूर करने की साजिश...

पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित समाज को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार: सपा

पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित समाज को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार: सपा

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव आरिफ हबीब की उपस्थिति में
समाजवादी मजदूर सभा एवं समाजवादी महिला सभा के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में मंगलवार को 11 बजे दिन में ज़िला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में सरकार के शिक्षा विरोधी फैसले के खिलाफ धरना दिया गया।
जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि सरकार पिछड़ा, दलित, शोषित, वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। वहीं पिछड़े दलित समाज के आरक्षण को भी समाप्त करना चाहती है। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तानाशाह रवैया क़े चलते किसानों एवं मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। जब से भाजपा सरकार में आई हैं तब से पढ़ाई बंद कराई हैं। अगर यूपी सरकार के पास सरकारी विद्यालयों को संचालित करने हेतु पर्याप्त बजट नहीं हैं तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में 50 फीसदी की कटौती करके बजट की पूर्ति कर सकती हैं। सरकार की प्राथमिकता पाठशाला होनी चाहिए न कि मधुशाला।
सभा की जिलाध्यक्ष शर्मीला रमेश यादव ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बंद होने से हजारों रसोइयों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा हैं। ऐसे में पिछड़े, दलित समाज का हक अधिकार छीना जा रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी सरकार के फैसले का विरोध करती है। इस अवसर पर आनंद पांडेय, उषा जायसवाल, अमरेंद्र यादव, साहब लाल गौतम, शर्मिला रमेश यादव, मनोज शर्मा, मालती निषाद, समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट, तारा त्रिपाठी, सीमा खान, सीमा यादव, शशिकला कन्नौजिया, सुधा गौतम, संगीता प्रजापति, प्रदीप यादव, सोनी सेठ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read