संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सचिन (22) पुत्र रामकुमार सोमवार की रात खाना खाकर अपने बिस्तर पर सो गया।
मंगलवार की सुबह सचिन का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक लैपटॉप और कंप्यूटर का काम जानता था। वह घर पर ही लोगों के फॉर्म भरने का काम करता था। सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। उसके माता-पिता लखनऊ में रहते थे और उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही वे घर के लिए निकल पड़े। कथित तौर पर सचिन की मौत के कारणों पर लोग संदेह प्रकट कर रहे है। कुछ लोगों का मानना है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन परिजनों का कहना है कि उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। फिलहाल परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सचिन की मौत से गांव में शोक की लहर है। लोग उसे एक होनहार और मिलनसार युवक के रूप में याद कर रहे हैं। उसकी मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














