संदेश सीओ ने जरूरतमन्दों को बांटा कम्बल
अमरेन्द्र मिश्र
आरा। भोजपुर जिले के संदेश प्रखण्ड अन्तर्गत अंचल कार्यालय मे अंचलाधिकारी उमेश चौधरी ने दिव्यांग और लाचार वृद्धजनों के बीच कड़कड़ाती सर्दी के मौसम मे ठंड से बचाव को लेकर कंबल का वितरण किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश पर प्रत्येक साल की भांति इस साल भी ठंडी को देखते हुए जरूरतमंद लोगो के बीच कम्बल वितरित किया। आगे भी कार्यक्रम जारी रहेगा। वहीं वितरण कार्यक्रम में उपस्थित समाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद आरा अमरेन्द्र चौबे ने कहा कि अंचलाधिकारी ने कम्बल वितरण किये जाने से गरीब गुजरो को काफी मदद मिलेगी। लाभार्थियों में लाल बाबू कुमार, मो० जैद, राजकुमारी देवी, पियारो देवी, हिकदुल रहमान, सत्य प्रकाश, उमेश चौधरी, जलाऊदीन, अलाऊद्दीन, अमानुल्ला, फुलपातो देवी शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में संदेश ब्लाक के चर्चित नेता सुनील तिवारी, अमरेन्द्र चौबे, समाजसेवी एवं लोजपा रामविलास के प्रांतीय नेता डॉ० जितेन्द्र शुक्ल सहित कई लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











