Homeकौशाम्बीडैशबोर्ड इण्डीकेटर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डैशबोर्ड इण्डीकेटर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डैशबोर्ड इण्डीकेटर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

पवन मिश्रा
कौशांबी। मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैश बोर्ड इण्डीकेटर्स की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह नवम्बर 2023 की शासन द्वारा जारी रैंकिग में जिन विभागों के इण्डीकेटर्स की जनपद की रैंकिग 25 अथवा 25 से अधिक है, उन विभागों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग- एम0ओ0यू0 मानिटरिंग, ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व विद्युत विभाग-दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी एवं कृषि रक्षा विभाग-कृषि रक्षा रसायन डी०बी०टी०, कृषि विभाग बीज डी०बी०टी०, स्वतः रोजगार-डे-एनआरएलएम बीसी राखी, ग्राम्य विकास-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग-भवन निर्माण, सड़क निर्माण, चिकित्सा विभाग-एम्बुलेन्स 102, टेली रेडियोलाजी, दवाओं की उपलब्धता की निगरानी, सी टी स्कैन सेवायें, दुग्ध विभाग-दूध मूल्य भुगतान की स्थिति जल निगम-जल जीवन मिशन, पंचायतीराज-एस.बी.एम. फेज-2 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, पर्यटन विभाग- राज्य योजना, वन विभाग सामाजिक वनीकरण, बेसिक शिक्षा-निपुण परीक्षा आंकलन, पी.एम. पोषण, मध्यान्ह भोजन तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति पशुपालन-निराश्रित गोवंश संरक्षण, पशुओं में कृतिम गर्भाधान, संरक्षित निराश्रित गोवंश की सुपुदीं, पिछड़ा वर्ग-शादी अनुदान योजना, महिला कल्याण-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कौशल विकास-स्टेट स्किल डेवलेपमेंट फंड, श्रम विभाग-कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, सहकारिता-जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली सिंचाई सिल्ट सफाई सहित अन्य विभागों की इण्डीकेटर्स रैकिंग की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 30 दिसम्बर तक इण्डिकेटर्स में प्रगति लायें तथा सम्बन्धित पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें। आगामी माह किसी विभाग की इण्डीकेटर्स रैकिंग यदि खराब पायी जाती है तो सम्बन्धित को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read