विकसित भारत संकल्प यात्रा बडहरा पहुंची, योजनाओं की दी गयी जानकारी
अमरेन्द्र मिश्र
आरा। देश भर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मोदी गारंटी गाड़ी बड़हरा विधानसभा के बड़हरा, एकौना, विशुनपुर और गजियापुर पंचायत के फरहदा में पहुंचा। ग्रामीण जनता को केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प को स्क्रीन पर दिखाया गया। गजियापुर फरहादा में पूर्व मंत्री बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मंटू, मिथिलेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, एकौना में मुखिया संजय सिंह, इं. धीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संटु सिंह, राधेश्याम सिंह, मंटू सिंह, रामाकांत सिंह, बड़हरा में मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, डा. प्रवीण द्विवेदी, विशुनपुर में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, इं. धीरेन्द्र सिंह, निशांत सिंह सेंगर, केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता, लाभार्थी और आम जनता उपस्थित थे। मोदी गारंटी वाली गाड़ी से गैस, ऋण आदि का वितरण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














