भाजपा के कड़े संघर्ष व आन्दोलन का परिणाम है शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना: जीवन कुमार
अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा। विधानपार्षद भाजपा नेता जीवन कुमार मंगलवार को देर शाम आरा पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय परिसदन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी के दर्जा दिए जाने को लेकर खुशी जताई। एमएलसी जीवन कुमार ने शिक्षकों को मिली इस बड़ी उपलब्धि के पीछे भाजपा के संघर्ष और कड़े आंदोलन की जीत बताया। इस दौरान बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह से बिमार हो चुके हैं और बिहार के लोग एक बिमार मुख्यमंत्री को कुर्सी पर नहीं देखना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि एक स्वस्थ मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्वयं ही इस पद को भी छोड़ देना चाहिए। इधर जब मीडिया कर्मियों ने एमएलसी जीवन कुमार से ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जदयू में लोग अब खुश नहीं हैं। उनको पता चल गया है कि जदयू अब लंबे समय तक टिकने वाली पार्टी नहीं है। जदयू में कई गुट बन गए है और गुट में बंटने वाले सभी लोगों को यह विश्वास हो गया है कि हम लंबे समय तक सर्वाइवल कहां करेंगे तो सब लोग अपना सर्वाइवल का रास्ता ढूंढ रहे हैं चाहे वह ललन सिंह हो या पार्टी के अन्य लोग हो। जदयू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आप लोगों ने देखा कि किस तरह से मंच पर जाकर क्या-क्या करते हैं कैसे हाल-चाल पूछते हैं। उनके हाल-चाल पूछने का तरीका भी आपने देखा।पिछले दिनों हाउस में उनके बात करने का उनका तरीका भी देखा जो साबित कर रहा है कि वो पूरी तरह से बिमार हो चुके हैं। उनके विधायक भी अब ये समझने लगे हैं कि इनके कार्यकाल में अपराध का ग्राफ बढ़ चुका है और इस ग्राफ में अगर यदि हम दोबारा चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित तौर पर हम विधायकी नहीं जीत पाएंगे इसलिए सबको एक डर सताने लगा है। इस पार्टी में रहकर हमारा अगला इलेक्शन का क्या होगा तो अगले इलेक्शन को देखते हुए सब लोग अपना तैयारी कर रहे हैं। वहीं जीवन कुमार से मीडिया कर्मियों ने जब पुछा कि क्या जदयू में टुट के लिए बीजेपी जिम्मेवार है तो इस पर जीवन कुमार ने कहा कि हम लोगों की पार्टी इस तरह का काम नहीं करती है। हम लोग जनता के मूड के हिसाब से चुनाव लड़ते हैं और उनके अपेक्षाओं से जीत भी मिलती है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से ही अंदाजा लगा होगा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में कैसे जीत को हासिल और अगामी लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी 400 सीट से भी ऊपर लाएंगे।इस मौके पर मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेश कुमार गुड्डू उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














